गया, फरवरी 15 -- फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के अतिप्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक संडेश्वरनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय प्राचीन मेला रविवार से शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन फतेहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रवि कुमार, मुखिया राजेंद्र सिंह राजू, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार व भाकपा माले सचिव वीरेंद्र सन्याल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से लोग मेले का आनंद लें और इसमें एक-दूसरे का सहयोग करें। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि मेले में किसी तरह का कोई हुडदंग न हो और अगर कोई करता है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करें। उन्होंने शांति तरीके से मेले का आनंद लेने की अपील लोगों से की है। मेला प्रबंधन कमेटी के मेंबर मुखिया राजेन्द्र सिंह राजू, बलराम भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.