जहानाबाद, फरवरी 3 -- मेहंदीया, निज संवाददाता कलेर पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को पटना जिले के ग्राम फतेहपुर, थाना पालीगंज से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर पालीगंज गांव निवासी पिंटू के द्वारा अपने भाई के ससुराल कलेर में ही एक नाबालिक लड़की के साथ अश्लील हरकत की गई थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा कलेर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कलेर पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर पालीगंज से गिरफ्तार कर थाना लाया और जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...