नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- फतेहपुर में हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में मंगलवार सुबह हुई किसान नेता, उनके भाई और बेटे की हत्या के बाद तीनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। तीनों के शरीर पर मिले 52 छर्रों से पता चलता है कि आरोपी पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह का मकसद हत्या और केवल हत्या ही करना था। इसी वजह से उसने अपने बेटों और अन्य साथियों के साथ मिलकर किसान नेता विनोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को एक के बाद एक चार गोलियां मारीं। उनके सिर, सीने, पीठ और अंडकोष तक में करीब 30 छर्रे फंसे पाए गए। उनका लिवर भी पंक्चर हो गया था। इसी तरह उनके बेटे अभय सिंह के सीने में दो गोलियां मारी गईं। उसके शरीर से 12 छर्रे निकले। भाई अनूप सिंह को केवल एक गोली मारी गई, वह भी कनपटी पर। 10 छर्रे धंसने से उसका भेजा उड़ गया था। कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.