गया, मार्च 22 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के रहने वाले युवक दिलीप कुमार (35) की पुणे में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को देर शाम उसके पकरिया गांव स्थित घर पहुंचा। दिलीप का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दिलीप पिछले करीब दस साल से पुणे में रहकर फुटपाथ पर खिलौना आदि सामान बेचता था। अचानक तबियत बिगड़ने से अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पुणे से एम्बुलेंस से पकरिया गांव लाया गया। परिजनों ने बताया कि दिलीप को तीन संतान है जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री है। तीनों का उम्र आठ साल, छह व पांच साल की है। तीनों के सिर पर से पिता का साया उठ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.