गया, जनवरी 28 -- फतेहपुर प्रखंड के पूर्व राजद उपाध्यक्ष अर्जुन यादव की अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। अर्जुन यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रैसीर स्थित श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र रंजीत कुमार ने दिया। फतेहपुर प्रखंड की भारे पंचायत के रैसीर गांव निवासी अर्जुन यादव के चार पुत्र हैं। इसमें सबसे बड़ा पुत्र रंजीत लोको पायलट है जबकि दूसरा पुत्र आदित्य कुमार, तीसरा पुत्र बंटी कुमार व सबसे छोटा पुत्र बिट्टू कुमार बीपीएससी शिक्षक है। इधर, अर्जुन यादव के आकस्मिक निधन पर बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने गहरा दुःख जाहिर किया है। राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख अरुण दादपुरी, प्रखंड राजद अध्यक्ष बिंदी यादव राजद के वरिष्ठ नेता नागेंद्र यादव ने अर्जुन यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे काफी ईमानदार और कर्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.