गया, दिसम्बर 14 -- फतेहपुर के डुमरीचट्टी से लापता रिशाल यादव का 20 दिन बाद शव मिलने से घर में मातम पसर गया। रिशाल के परिजनों ने 22 नवंबर को फतेहपुर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। वजीरगंज के अमेठी गांव से शनिवार की देर शाम रिशाल का शव मिला। बताया गया है कि डुमरीचट्टी गांव रिशाल यादव 22 नवंबर से गायब था। परिजन उन्हें खोज रहे थे। उनका कहीं पता नहीं चलने पर पुत्र जितेंद्र कुमार ने फतेहपुर थाने में अपने पिता के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को डुमरीचट्टी स्थित ढाढ़र नदी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.