गया, फरवरी 19 -- फतेहपुर प्रखंड की ग्रामीण महिलाओं को बांस कौशल में दक्ष कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी तहत प्रखंड के तेलनी, लोधवे और फतेहपुर में हैंड इन हैंड इंडिया संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं के बीच गुरुवार से बांस कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं अपने पारंपरिक कौशल को निखारकर नए-नए उत्पाद बनाने का हुनर सीख रही हैं। हैंड इन हैंड इंडिया संस्था के डीजीएम रवि रंजन और प्रशिक्षक रामचंद्र राम ने बताया कि वीयूपी परियोजना के तहत यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके कौशल का विकास करना है। उन्होंने बताया कि इस स्किल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं अपने पारंपरिक कौशल को निखारकर नए-नए उत्पाद बनाने हुनर सीखेंगी। इससे वे स्वरोजगार से जुड़कर इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.