कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- पड़ोसी जनपद फतेहपुर की एक किशोरी ने मंगलवार शाम जहर खा लिया। कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के कल्यानपुर कचरौली गांव निवासी लवलेश कुमार किसानी करते हैं। उनकी 16 साल की बेटी छाया देवी कक्षा 11 की छात्रा थी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन में किशोरी को फतेहपुर से लाकर कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमा...