संवाददाता, अगस्त 12 -- यूपी में संभल के बाद अब फतेहपुर में भी 'मकबरे' के मंदिर होने का दावा करने के बाद बवाल हो गया। एक दिन पहले हिंदू संगठनों और भाजपा जिलाध्यक्ष के ऐलान के मुताबिक सोमवार को सैकड़ों की भीड़ नारेबाजी करते हुए बैरिकेड तोड़कर आबूनगर रेडैइया स्थित कथित अब्दुल समद के मकबरे में घुस गई। तोड़फोड़ की और ऊपर चढ़कर भगवा ध्वज फहरा दिया। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस पर मुसलमानों की भीड़ भी जुटी और विरोध किया। पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष इसे मकबरा दूसरा पक्ष ठाकुरद्वारा मंदिर बता रहा है। अब पता चल रहा है कि आबूनगर रेडैइया स्थित विवादित स्थल पर मंदिर होने के दावे के बाद हुआ ये बवाल एकाएक नहीं है। इसकी चिनगारी तब से सुलग रही थी, जब छह अगस्त को मठ-मंदिर संघर्ष समिति ने डीएम को ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.