गया, मार्च 10 -- फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल महिला की पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के भारे गांव की रहने वाली आरती मिश्रा, पति स्व. अविनाश मिश्रा शुक्रवार को अपने पुत्र अनुराग प्रीतम के साथ बाइक से गया इलाज कराने गई थी। गया से इलाज कराकर घर लौट रही थी। इसी समय गया-रजौली स्टेट हाईवे 70 मुख्य सड़क पर स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के पास एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें आरती मिश्रा गंभीर रूप से घायल गई थी। इस घटना में पुत्र अनुराग प्रीतम भी जख्मी हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.