गया, फरवरी 20 -- फतेहपुर प्रखंड की बारा पंचायत स्थित बसेरिया गांव आयोजित मां दुर्गे की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। मां दुर्गा सहित भगवान हनुमान की प्रतिमा को विधि विधान से नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के उपरांत मां दुर्गा प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। इस मौके पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव में भ्रमण किया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने खूब जयकारे लगाए और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन एवं हवन कराया गया, जिसके बाद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस धार्मिक का...