गया, फरवरी 14 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख अनीता देवी ने की और संचालन बीडीओ शशिभूषण साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के मुद्दे छाए रहे। साथ ही इस पर विस्तृत चर्चाएं भी हुई। बैठक में पूर्व की बैठक की संपुष्टि की गई। इसके बाद बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। मुखिया अमरेंद्र कुमार राय ने टोला सेवकों के स्थानांतरण और एमडीएम की जांच व धराहराखुर्द में बंद आंगनबाड़ी केंद्र को चालू कराने की मांग उठाई। मुखिया सारिका देवी ने कठौतिया केवाल पंचायत में खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मती कराने की मांग रखी। वहीं मुखिया राजेंद्र सिंह राजू ने विवाह मंडप निर्माण में तेजी और पेयजल समस्या के समाधान की जरूरत पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.