गया, नवम्बर 27 -- फतेहपुर में नाना का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहा नाती की सड़क हादसे में मौत गई है। वह बाइक सहित धनेता नहर में गिर गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सलैया गांव निवासी सुरेश मांझी के पुत्र नीतीश कुमार (21) के रूप में हुई है। फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य सड़क में स्थित धनेता मोड़ के पास गुरुवार को शाम छह बजे की यह घटना है। इधर, नीतीश की मौत से घर व गांव में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र की नीमी पंचायत के बहेरा गांव में नीतीश का नानी घर है। उसके नानी ग्राम किसी परिवार का निधन हो गया था। नीतीश उसके अंतिम संस्कार नानी घर बहेरा गांव गया था। वह अंतिम संस्कार के बाद शाम में बाइक से घर छोटकी सलैया गांव लौट रहा था। वह जब धनेता मोड़ के पास से गुजर रहा था, इसी सम...