जामताड़ा, फरवरी 9 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के चौकुन्दा गांव स्थित नवदुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्रातः 8 बजे यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर ताराबाद स्थित शीला नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पवित्र जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल लौटी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा ने क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया।चौकुन्दा गांव में पहली बार हो रहे गायत्री महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है तथा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.