जामताड़ा, दिसम्बर 9 -- कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया मिहिजाम,प्रतिनिधि। झारखंड के गढ़वा में 6 से 7 दिसंबर को आयोजित 19वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त कर लौटे खिलाड़ियों को मंगलवार को बेसिक स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत के सचिव सह मुख्य कोच राज कमल सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वहीं उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले का परचम लहराने वाले खिलाड़ी रितेश कुमार, छोटू दास, प्रिंस चौधरी, यश राज गुप्ता, दीपंकर सिंह, पीयूष यादव को फूल माला एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया एवं जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अकादमी में कबड्डी के गुर सीख रहे खिलाड़ियों को प्रेरणा लेना चाहिए। आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.