फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाना पुलिस की कार्यशैली पर रविवार को ग्रामीण और महिलाएं बिफर गये। फतेहगढ़ चौराहे पर युवक के शव को रखकर जाम लगा दिया। नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने की आवाज उठायी। एक घंटे तक आवागमन बंद रहा। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुये पुलिस के हाथ पैर फूल गये। समझा बुझाकर स्थिति संभाली। 14 मार्च को कटरी गंगपुर गांव निवासी विक्रम के साथ मारपीट कर दी गयी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसका इलाज आगरा में करा रहे थे। शनिवार को परिजन उसे इलाज के लिए दोपहर बाद 3:55 बजे के करीब लोहिया अस्पताल लेकर आये थे जहां इलाज के दौरान शाम 5:25 बजे विक्रम की मौत हो गयी थी। इस पर परिजन बिफर गये थे और मऊदरवाजा पुलिस पर आरोप लगाये थे। बिगड़ती स्थिति को देखते हुये पुलिस ने पिता तीसराम की सूचना प...