बरेली, जनवरी 15 -- फतेहगंज पूर्वी। नगर के बिजलीघर पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली हाईटेंशन लाइन रात पौने दो बजे से फाल्ट आ गया। जिसके बाद सुबह होते ही अधिकारी व कर्मचारी फॉल्ट तलाशने निकले लेकिन सफलता नहीं मिली। हाईटेंशन लाइन को अलग अलग-जगह खोलकर कई बार चेक किया गया फिर भी बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था इस कारण बिजली विभाग के वकर्मियों को फॉल्ट तलाशने में दिक्कत आ रही थी। गुरुवार दोपहर को जब पौने तीन बजे सप्लाई सुचारू हो पाई। 13 घंटे तक नगर से लेकर देहात के गांवों की बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर भी डाउन हो गए। घरों में लगे पानी के टैंक भी खाली हो गए। दोपहर तीन बजे सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता रामसिंह ने बताया कि कोहरे के ...