मेरठ, नवम्बर 17 -- लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसमान छूने लगी और आसपास के पूरे इलाके में दम घोंटने वाला धुआं भर गया। सूचना पर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारण पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। करीब 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि रिहायशी इलाके में गोदाम बनाने को लेकर लोगों ने विरोध किया। जाकिर कॉलोनी गली-28 निवासी भूरा का पुराने तारों का स्क्रैप खरीदने और इनको बेचने का कारोबार है। भूरा ने फतेहउल्लापुर 100 फुटा रोड पर गोदाम बनाया हुआ है। गोदाम के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। लाइन का तार टूटकर रविवार सुबह गोदाम पर जा गिरा। चिंगारियां उठी तो गोदाम में रखे सामान में आग लग गई। कुछ ही ...