पटना, फरवरी 6 -- क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुई मामूली रंजिश का अंत काफी खौफनाक हुआ है। चार दिनों से गंगा की लहरों में जिस अमित कुमार (17) की तलाश की जा रही थी, गुरुवार को उसका शव सबलपुर मजार और भुखमरिया भट्टा के समीप गंगा किनारे से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी शव की पहचान की। वह बख्तियारपुर के रवाइच गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के चाचा ने सबलपुर में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में हत्या की आशंका जताई है। बख्तियारपुर के रवाइच निवासी दीपक कुमार और उसके साथियों का 15 दिन पूर्व सबलपुर के स्थानीय युवकों के साथ क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हुआ था। उस वक्त मामला शांत हो गया था लेकिन आरोपियों के मन में बदले की आग सुलग रही थी। गत रविवार को आरोपितों ने सुलह के बहाने दीपक और उसके म...