पटना, फरवरी 18 -- फतुहा हाईस्कूल स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एक मिनट बिलंब से पहुंचने के कारण से दो छात्रों को प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद छात्र और अभिभावकों ने फतुहा चौराहे पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट अफरातफरी मची रही। दरअसल मैट्रिक की परीक्षा देने मोकामा के दो छात्र एक मिनट की देरी से फतुहा हाईस्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे लेकिन नौ बजे ही गेट बंद हो चुका था। इस दौरान छात्र और उसके परिजन अधिकारियों के सामने आरजू मिन्नत करते रहे पर अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं मिली। गुस्साए छात्रों और परिजनों ने फतुहा-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे को फतुहा चौराहे के पास हंगामा करते हुए करीब पंद्रह मिनट के लिए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.