धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गया में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण गंगा दामोदर एक्सप्रेस और पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी। चार फरवरी से 21 मार्च तक गंगा दामोदर एक्सप्रेस और पांच फरवरी से 21 मार्च तक पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट दोनों ओर से बदले रूटों से चलेंगी। दोनों ट्रेनें गया और जहानाबाद नहीं जाएगी। मंगलवार को ही ट्रेनों के बदले मार्ग की घोषणा की गई थी। बुधवार को परिवर्तित मार्ग में आंशिक रूप से बदलाव किया गया। 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस पटना, फतुहा, इस्लामपुर, नटेसर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होते हुए चलेगी। 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस भी इसी ट्रेन से पटना जाएगी। इसी तरह पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन, करनौती हाल्ट, राजगीर, तिल...