गया, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के फतुआचक गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। शनिवार की रात चोर दीवार फांदकर उमेश कुमार के घर में घुस गए। चोरों ने नगद, जेवर, कपड़ा व बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। गृहस्वामी की पत्नी राजन्ति देवी ने बताया कि उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। रात करीब एक बजे नींद खुली तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सारा सामान गायब था। चोर करीब 10 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बताते चले कि चार दिन पूर्व ही गांव के रामदेव यादव के घर में भी इसी तरह लाखों की चोरी हुई थी। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गुरुआ थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.