गोपालगंज, सितम्बर 26 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के फतहां गांव में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान 8 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सभी को एंटी-रेबीज़ का इंजेक्शन लगाया गया। घायलों में अदनान हाशमी, गुड़िया खातून, रिजवान अहमद, तल्हा अहमद, सुल्तान अहमद, रहीम अहमद, सहाना खातून और नाजिया बेगम शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार गोपालगंज। नगर थाना पुलिस ने गुरुवार रात आंबेडकर चौक स्थित एक दुकान में छापेमारी कर 9 लीटर विदेशी शराब के साथ बंटी कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.