प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र में गिरा एक मोबाइल फोन आजमगढ़ से बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल रविवार 14 दिसंबर को शिकायतकर्ता के परिजनों को सौंप दिया गया। फतनपुर थाने के पटहटिया कलां निवासी आशीष मिश्रा मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। वे इन दिनों अपने गांव पटहटिया कला में एक शादी समारोह में आए थे। चार दिसंबर को घर से बाजार फतनपुर जाते समय उनका मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गिर गया। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने नंबर पर कॉल किया तो पहले घंटी बजी, फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। इस संबंध में आशीष मिश्रा ने थानाध्यक्ष फतनपुर मनीष त्रिपाठी को शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल की खोजबीन शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और निरंतर प्रयासों के माध्यम से पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन आजमगढ़ में ट्रेस की और उसे बरामद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.