फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डंडों से लैस युवकों ने डबुआ मंडी में फड़ लगाने के विवाद में एक दुकानदार पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह मामला बुधवार का है। डबुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एनआईटी-एक निवासी कपिल बांगा डबुआ सब्जी मंडी में फल-सब्जी की दुकान चलाते हैं । उनकी दुकान के सामने कुछ लोग फड़ लगाते थे। फड़ लगाने से मना करने को लेकर उनका विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह मंडी में 10-12 युवक आ पहुंचे। उन्होंने आते ही उन पर डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग जमा थे, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं दौड़ा। हमलावर सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दुकानदार के परिजनों ने मंडी से जुड़े एक व्यक्ति पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। घायल को अस्पताल म...