हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- नैनीताल। रेहड़ी-पटरी हॉकर्स एसोसिएशन ने नगर पालिका प्रशासन से पंत पार्क में फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जमीर अहमद के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जमीर ने बताया कि पालिका गेट पार्किंग क्षेत्र के समीप आवंटित स्थान पर कारोबार नहीं चल पा रहा है, जिससे फड़ खोखा व्यापारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। उन्होंने पालिका से पंत पार्क में जारी निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की अपील की, ताकि व्यापारियों को वहां कारोबार करने की सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.