पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्थित ग्रीन सिटी पार्क में स्लाइड टूट चुका है। इसके फटे होने के कारण बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ग्रीन सिटी पार्क में काफी संख्या में रोजाना बच्चे आते हैं। छोटे-छोटे बच्चों के फटे हुए स्लाइड में पैर फंसने की आशंकाएं बनी रहती हैं। अभिभावकों के मना करने पर भी बच्चे स्लाइड पर चढ़ने की जिद मचाने लगते हैं। पैर फंसने के कारण बच्चों को काफी तकलीफ होती है। खराब पड़े स्लाइड के ठीक कराने की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों ने रोष प्रकट किया। ग्रीन सिटी पार्क में झूला भी टूट गया है। इस संबंध में अभिभावकों ने कहा कि ग्रीन सिटी पार्क काफी बढ़िया है। इस ओर निगम प्रशासन को ध्यान देना चाहिये। इस संबंध में नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि इसकी जांच कराकर इसे दुरुस्त कराया जायेगा। ...