रांची, जून 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले के 162 निजी स्कूलों और इंटर कॉलेजों को फटकार लगने के बाद दो दिन में ही 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट किया गया। पोर्टल पर सत्र 2025-26 में नामांकित विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को तीन दिन पहले शोकॉज किया था। 18 जून तक 6,23,039 विद्यार्थियों का डाटा अपडेट किया जा चुका है। 16 जून तक यह आंकड़ा 5,51,382 था। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों के लिए योजनाएं बनाने के लिए भारत सरकार को डाटा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए स्कूलों को 15 जून तक का समय दिया गया था। लेकिन शहर के अधिकांश निजी स्कूल और इंटर कॉलेजों ने काम शुरू भी नहीं किया था। 60 हजार का डाटा अब भी नहीं दिया स्कूलों की ओर से डाटा प्रोग्रेशन कार्य में तेजी आने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.