कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। फजलगंज पुलिस ने वारंटी विजय राजपूत निवासी गडरियनपुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपित को पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद से आरोपित न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने आरोपित के खिलाफ वारंट जारी किया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 27 सितंबर 2018 में पुलिस टीम ने आरोपित विजय राजपूत और उसके साथी सत्येंद्र वर्मा निवासी पनकी को चोरी के वाहनों के साथ पकड़ा था। आरोपितों के पास से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई थी। आरोपितों ने पुलिस से बचने के लिए चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर उन्हें बदल था। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपितों को चोरी व धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...