प्रयागराज, मार्च 17 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयाग उत्तर एवं दक्षिण जिलों का होली मिलन समारोह रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया। समारोहों में स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी तथा फगुआ गीत का सभी ने आनंद लिया। प्रयाग दक्षिण का होली मिलन उत्सव रज्जू भय्या नगर स्थित दुर्गा पूजा पानी टंकी कालिंदीनगर में आयोजित किया गया। शुभारंभ अवनीश ने ऐसी लागी लगन भजन से किया। देवरस नगर के कार्यक्रम की शुरुआत गुप्तेश्वर के नेतृत्व में फगुआ गीत खेले मसाने में होली से हुई। आरएसएस के भाग प्रचारक देवदत्त ने कहा कि होली समरसता, सद्भाव और प्रेम का महापर्व है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भूलकर एकजुट होने का संदेश देता है। समारोह में पूर्व कुलपति पूर्व प्रो. राजाराम यादव, मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतल प्रसाद, सह प्रान्त शारीरि...