मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- कुढ़नी। फतेहपुर मोड़ के समीप से पुलिस ने हाईवा पर लोड 4860 लीटर शराब जब्त की है। वहीं, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। फकुली ओपी प्रभारी विष्णु पांडे ने बताया कि शराब की कीमत 25 रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की सूचना पर पुलिस ने फतेहपुर मोड़ के पास हाईवा को रोका। तलाशी के दौरान 500 कार्टन शराब जब्त की गई। हाईवा मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। चालक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...