उन्नाव, फरवरी 20 -- सुमेरपुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के नारायणदासखेड़ा में युवती ने फंदे लटक कर खुदकुशी का प्रयास किया। हालत गंभीर देख उसे परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया। यहां इलाज दौरान गुरूवार रात उसकी मौत हो गई। बारासगवर थाना पुलिस ने मामले की अभी तक सूचना न मिलने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक बारासगवर थाना क्षेत्र के नारायणदासखेडा गांव की रहने वाली जान्सी उर्फ गुड्डन पुत्री हरिश्चंद्र 13 फरवरी को घर पर अकेली थी। तभी उसने फंदे से लटक जान देने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया। यहां गुरूवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बारासगवर थाना दरोगा राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि परिजनों से अभी तक ऐसी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...