बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली के मूड़घाट में मंगलवार की सुबह एक युवती अपने घर में फंदे से लटक गई। युवती के जीवित होने की आस में घर पर मौजूद परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा और आनन-फानन में ओेपेक चिकित्सालय कैली ले गए। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हैंगिंग से संबंधित केस की सूचना अस्पताल के जरिए कोतवाली में दी गई। इसके बाद चौकी प्रभारी बड़ेवन जितेन्द्र कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि युवती ने आत्महत्या का कदम किन कारणों से उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अस्पताल के मेमो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मूड़घाट ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि परशुराम प्रजापति की बेटी पूर्णिमा (26) मंगलवार की सुबह...