देवरिया, मई 2 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना पश्चिम पट्टी में गुरुवार की शाम को एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घर के सामने बने टिन सेड में उसका शव कुंडी में बंधे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक युवक दो दिन से परेशान दिख रहा था। अंगद सिंह (42) पुत्र ठाकुर दयाल सिंह गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से घूमने निकले। शाम को छह बजे तक जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। करीब सात बजे घर के सामने बने टिन सेड में वह फंदे से लटके मिले। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से अंगद परेशान दिख रहे थे और इधर-उधर घूम रहे थे। मृतक की पत्नी और बच्चे देवरिया रहते थे। बच्चे वहीं पढ़ाई कर रहे है। मौत के घर आये पत्नी और बच्चो का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.