बाराबंकी, नवम्बर 10 -- बाराबंकी। रामनगर थाना के रहटा गांव में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रहटा गांव निवासी शिव बरन मिश्र (28) पुत्र कंस राम मिश्र का शव रविवार को उनके घर पास लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। घर लौटे अमित ने बड़े भाई शिव बरन का शव फं दे से लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। उसने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि करीब एक माह पहले शिवबरन की पत्नी पिंकी का रामनगर ऑडिटोरियम के पास हादसे में मौत हो गई थी। तभी से वह परेशान रहता था। मृतक की एक वर्ष की पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.