बदायूं, जनवरी 16 -- दातागंज, संवाददाता। नीम के पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक को उसकी बुआ के घर से फोन कर बुलाया गया, जहां उसकी गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह से हेंगिग आई है। मामला दातागंज कोतवाली के नगला बसेला गांव का है। यहां के रहने वाले परसोत्तम 22 वर्ष पुत्र पान सिंह का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.