दरभंगा, जनवरी 21 -- दरभंगा। बीएमपी 13 में जलवाहक (रसोइया) संतोष कुमार सिंह (40) का शव मंगलवार की सुबह परिसर में उनके क्वार्टर के सामने स्थित एक खंडहरनुमा भवन में फंदे से लटका पाया गया। परिजनों के अनुसार वे 18 जनवरी की शाम से घर से लापता थे। उनके खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया। संतोष सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के पुत्र मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता 18 जनवरी की शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से निकल गए थे। काफी देर बाद तक नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। काफी ढूंढने के बाद भी उनका पता नहीं चला। उसने बताया कि उनकी तलाश करते हुए उसकी मां और छोटे भाई क्वार्टर के सामने स्थित खंडहरनुमा भवन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.