लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ। बंथरा में डाला चालक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खसरवारा गांव निवासी बाल गोविंद रावत (48) डाला चालक थे। उनके बेटे लवकुश ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। एक में पिता गोविंद रहते थे और दूसरे में वह मां फूलमती और पत्नी के साथ रहता है। करीब पांच माह पहले बाल गोविंद ने अपना डाला बेचकर बेटे लवकुश के लिए ऑटो खरीदा था। शुक्रवार रात जब लवकुश पिता को खाना देने गया तो वह नशे में थे। खाना देकर लौटने के बाद शनिवार सुबह जब लवकुश पिता को जगाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। परिवार के लोग दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो बाल गोविंद का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने जांच तो टिफि...