लखनऊ, जनवरी 3 -- बंथरा में डाला चालक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खसरवारा गांव निवासी बाल गोविंद रावत (48) डाला चालक थे। उनके बेटे ने बताया कि शुक्रवार रात जब बेटा लवकुश पिता को खाना देने गया तो वह नशे में थे । खाना देकर लौटने के बाद शनिवार सुबह जब लवकुश पिता को जगाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। परिवार के लोग दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो बाल गोविंद का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। उनके बेटे लवकुश ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। एक में पिता गोविंद रहते थे और दूसरे में वह मां फूलमती और पत्नी के साथ रहता है। करीब पांच माह पहले बाल गोविंद ने अपना डाला बेचकर बेटे लवकुश के लिए ऑटो खरीदा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.