बदायूं, अक्टूबर 30 -- बदायूं। गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटके अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव का है। परिजनों के मुताबिक, 50 वर्षीय कालीचरन सिंह को उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने गुरुवार सुबह फोन कर गांव के बाहर बुलाया था। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। जब परिवार वालों ने तलाश की तो कालीचरन का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.