गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही के बिचला टोला में सोमवार को दोपहर में 19 वर्षीय युवती का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह युवती और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बरगदही के बिचला टोला निवासी रघुबर की 19 वर्षीय पुत्री का शव दोपहर में उसके टीनशेड के घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल की। लोगों का कहना है कि मां-बेटी के बीच किसी बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के लोग कहीं चले गए थे। चर्चा है कि युवती मोबाइल पर किसी से बात भी करती थी। वहीं पुलिस के अनुसार घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि पुलिस लड़की का मोबाइल कब्जे में लेकर...