प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र यादव बाहर रहता है। उसकी 35 वर्षीय पत्नी रीता गांव में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति इस बीच घर आया था। रविवार को रीता पति के साथ शहर जाने की जिद पर अड़ी थी। पति साथ ले जाने के लिए मना कर रहा था। रीता नाराज होकर कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे देखने कमरे में गए। कमरे में देखा तो रीता साड़ी के फंदे लटक रही थी। इस पर परिजन चीखने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.