जौनपुर, फरवरी 13 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोला निवासी आर्यन कुमार नाविक ने कोतवाली केराकत में दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बहन रूपा निषाद की शादी नवंबर 2024 में उदयचंदपुर निवासी रोहित पुत्र राजपति निषाद से हुई थी। आरोप है कि शादी में हैसियत के अनुसार सोने की चैन, अंगूठी, बाइक, टीवी, कूलर, पंखा आदि सामान दिया, इसके बावजूद ससुराल पक्ष फ्रिज और मोबाइल फोन की मांग को लेकर रूपा को प्रताड़ित करता था। तहरीर में रोहित पुत्र राजपति, राजपति पुत्र कान्ता निषाद, राहुल पुत्र राजपति,...