लखनऊ, जनवरी 27 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज में रविवार रात ई-रिक्शा ड्राइवर विवेक सिंह (24) का शव फंदे से लटकता मिला। पिता का आरोप है कि ससुरालवालों की पिटाई से आहत होकर घर आकर उसने फांसी लगा ली। वहीं, पुलिस के मुताबिक विवेक ने अपनी तीन माह की अस्पताल में भर्ती बेटी को देखकर घर आकर फांसी लगाई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा निवासी निरंजन सिंह के मुताबिक ई- रिक्शा ड्राइवर बेटे विवेक सिंह (24) की शादी तीन वर्ष पहले तेलीबाग की काजल से हुई थी। पिता निरंजन का आरोप है कि शादी के बाद से काजल ज्यादातर मायके में रहती है। रविवार को विवेक ससुराल गया था। ससुराल वालों ने वहां उसके साथ मारपीट की। रात 10 बजे वह घर लौटा तो उसका एक दांत टूटा हुआ था। बिना किसी से कुछ कहे वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब 12 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.