सुल्तानपुर, जनवरी 23 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव घर के सामने पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ज्ञानचंद्र बनवासी (34) पुत्र सालिगराम निवासी गांव डेगनपुरवा, कुसुमखोर बांगर, थाना कन्नौज, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि ज्ञानचंद्र का विवाह वर्ष 2017 में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव निवासी कंचन पुत्री हरीराम के साथ हुआ था। शादी के बाद से वह अधिकतर ससुराल में ही रहता था और कभी-कभार ही घर आता था। पत्नी के मायके में ही रहने और ससुराल न आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। मृतक के दो छोटे बेटे आयुष(5) और आर्यन(3) हैं। परिजनों के अनुसार करीब पांच-छह महीने पहले वह कन्नौज से वापस आया था और यहां रहकर खेती-मजदूरी कर परिवार का पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.