हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रई गांव में गुरुवार को एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरीपुर निवासी रामाधार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री साक्षी 28 वर्ष की शादी वर्ष 2015 में टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी राजवीर के साथ की थी। राजवीर प्राइवेट बस चलाने का कार्य करता है। बताया गया कि गुरुवार को राजवीर रोज की तरह बस चलाने गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे साक्षी ने घर के अंदर कमरे में खुद को बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि साक्षी के सास-ससुर ...