कुशीनगर, दिसम्बर 29 -- कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखिमा में एक 19 वर्षीय युवती फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेरक पोस्टमाट्रम के लिए भेज दिया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक खुशी सिंह (19) पुत्री शिवप्रताप सिंह निवासी रछवापार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर, बचपन से ही अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के लखिमा में अपने नाना बेगलाल सिंह के वहां रहती थी। बेगलाल का गांव में दो जगह मकान है। एक गांव के बाहर और एक अंदर। अंदर वाले घर पर कोई नहीं रहता था। सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे खुशी गांव के अंदर वाले घर पहुंची। पंखे की कुंड़ी से दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे लटक कर खुदकुशी कर ली। शाम को ग्रामीणों ने फंदे से शव लटकता देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष प्रविन्द्...