सुपौल, सितम्बर 7 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के अजान टोला में शुक्रवार को एक युवक ने फंदे से लटकर जान दे दी। युवक अजान टोला वार्ड 1 के चंदेश्वरी मंडल के पुत्र विनोद कुमार (30) के तौर पर हुई। घटना शुक्रवार शाम की है। युवक सहकारिता विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक विनोद शुक्रवार को लगभग 3 बजे वह अपने कमरे में गया और दरवाजा को अंदर से लॉक कर लिया। शाम में घर की महिला विनोद को खोजने गई तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। आस पड़ोस के लोग जब वहां पहुंचे और विनोद को आवाज लगाया। लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिल। तब जाकर खिड़की से अंदर झांका तो विनोद फंदे से लटका दिखा। इसके बाद किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव ...