कौशाम्बी, फरवरी 14 -- पिपरी थाने के सेंवढ़ा गांव में शुक्रवार रात युवक ने कमरे के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेंवढ़ा गांव निवासी सूरज उर्फ छोटू प्रजापति (32) पुत्र सल्हू मिक्सर मशीन ऑपरेटर था। वह प्रयागराज के एक मशीन मालिक के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वह पत्नी रेखा देवी और तीन बच्चों सौम्या (3 वर्ष), पल्लवी (2 वर्ष) और नौ माह के सूर्या को लेकर चरवा इलाके के एक रिश्तेदारी में गया था। वहां से वह पत्नी और बच्चों को ससुराल मूरतगंज के असरापुर गांव छोड़कर देर शाम को घर लौट आया। रात में वह एक मित्र के यहां निमंत्रण में शामिल होकर वापस आया और अपने कमरे में चला गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.