बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- बाराबंकी। जिले के अलग-अलग जगहों पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। पहली घटना में कारण पत्नी से चल रहा विवाद बताया जा रहा है, तो दूसरी घटना में अभी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवा शरीफ़ संवाद के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के बच्छराजमऊ गांव के जंगल में गुरुवार की शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक मयाराम निवासी ग्राम सफीपुर निजी कम्पनी में नौकरी करता था। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ और एक पुत्र भी है। परिजनों ने बताया कि मयाराम और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब एक माह पहले पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक लिया। इसके बाद मयाराम ने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया था। पत्नी द्वारा महिला थाने मे...